बीकानेरabhayindia.com मृत्युभोज का बहिष्कार करते हुए एक जागरुक नागरिक ने अपनी मां की प्रथम पुण्य तिथि पर सामाजिक सरोकार का कार्य किया। उन्होंने जिला अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए पंखें और कूलर भेंट किए। साथ ही व्यास पार्क में बिल्वपत्र के पौधे लगाए।
बिस्सा चौक निवासी कृष्ण कुमार कल्ला की माता ललिता कल्ला (पूर्व अध्यापिका) की शनिवार को प्रथम पुण्य तिथि थी। लेकिन कृष्ण कुमार ने नई पहल करते हुए होने वाले मृत्युभोज का आयोजन नहीं किया।
उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों के साथ जस्सोलाई स्थित व्यास पार्क में बिल्वपत्र, रुद्राक्ष के पौधे लगाए। साथ ही जिला अस्पताल(सेटेलाइट) चार पंखें, कूलर, एक स्टैक्चर(ट्राली) भेंट किए। साथ ही अस्पताल के आयुर्वेद परिसर में पौधे लगाए एवं पार्क विकसित करने का भरोसा अस्तपाल प्रशासन को दिलाया।
पौधरोपण के कार्यक्रम में बीकानेर फाउण्डेशन के कमल कल्ला, सहायक विकास अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र व्यास, लैब तकनीशियन संघ (मेडिकल कॉलेज) के जिलाध्यक्ष अजय किराड़ू, सुशील व्यास, अमित पुरोहित आदि मौजूद रहे।