








बीकानेर abhayindia.com विश्वव्यापी संक्रमण रूपी फैल रही कोरोना महामारी के बचाव सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रामलाल सूरजदेवी रांका चेरिटेबल ट्रस्ट व स्थानीय मुरलीधर व्यास नगर में एम. डी. सेलेब्रिटी ग्रुप के तत्वा वधान में विगत तीन दिनों से चल रहे संपूर्ण मुरलीधर कॉलोनी के सभी सेक्टरों में सेनेटाइजर का कार्य आज पूर्ण हुआ।
ग्रुप सचिव पवन राठी ने बताया कि इस संपूर्ण कार्य में जहां एक ओर पार्षद सुधा आचार्य, BJP युवा नेता दीपक व्यास, अमन पारीक, नुकरा महाराज, राजू हर्ष, निखिलेश हर्ष, विनोद शर्मा का विशेष सहयोग रहा। ग्रुप के अध्यक्ष योगेश बिस्सा व ग्रुप के प्रमुख कार्यकर्ता व युवा भाजपा नेता दीपक व्यास अपने साथी सदस्यों के सहयोग से स्वयं प्रत्येक सेक्टर में जाकर इस कार्य को स्वयं सम्मन्न करवाने में पूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर ग्रुप सचिव पवन राठी ने नगर विकास न्यास के पूर्व चैयरमेन महावीर रांका द्वारा सेनेटाइजर के लिए सहयोग देने पर आभार व्यक्त किया।


