Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबीकानेर : यूआईटी के पुरस्‍कारों की घोषणा, आचार्य, स्‍वर्णकार, हर्ष सहित इन...

बीकानेर : यूआईटी के पुरस्‍कारों की घोषणा, आचार्य, स्‍वर्णकार, हर्ष सहित इन प्रतिभाओं….

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com नगर विकास न्यास ने गणतंत्र दिवस पर दिये जाने वाले दस वर्गो में वार्षिक पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। राजस्थानी पद्य का एलपी टैस्सीटोरी पुरस्कार साहित्यकार राजाराम स्वर्णकार व नमामी शंकर आचार्य को दिया जायेगा। राजस्थान पद्य का पीथल पुरस्कार नरपतसिंह सांखला और राजेन्द्र स्वर्णकार को दिया जायेगा।

हिन्दी भाषा के मैथिलीशरण गुप्त पुरस्कार के लिए डॉ. संजू श्रीमाली एवं हरिशंकर आचार्य को चुना गया है। उर्दू, सिंधी व पंजाबी लेखन के लिए दिये जाने वाला अन्य भाषा पुरस्कार इस बार जाकिर हुसैन और असद अली असद को मिलेगा। नाट्यकर्मी पुरस्कार मोहम्मद अली और सुशील कुमार जोशी को मिलेगा।

उद्योग श्री पुरस्कार के लिए अमित अग्रवाल का नाम घोषित हुआ है। हिसामुदीन उस्ता कला पुरस्कार सबसे बड़े ड्राईंग बनाकर गिनीज बुक में नाम लिखाने वाली कुमारी मेघा हर्ष व वर्षा जोशी को मिलेगा। खेल जगत का करणीसिंह पुरस्कार जयशंकर जोशी को, समाजसेवा क्षेत्र का स्‍वामी कृष्णानंद सरस्‍वती पुरस्‍कार रविन्‍द्र हर्ष व भूरमल सोनी को, अल्‍लाह जिलाई बाई संगीत पुरस्कार के लिए इकरामुदीन कोहरी और अली मोहम्मद को चुना गया है।

ये कर्मचारी भी होंगे सम्मानित

गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में यूआईटी कर्मचारी गणेशदास मुंशी, वर्षा सरीन मुंशी, सुहैल अहमद वर्क मिस्त्री, अहमद हसन मैट, नंदकिशोर सेवग बेलदार, बल्लभ व्यास बैलदार, कन्हैयालाल भादाणी सहायक कर्मचारी, बुलाकीदास व्यास बेलदार, हितेन्द्र कुमार यादव जेसीबी ऑपरेटर, गणपत पालीवाल बेलदार और गोविन्द जावा बेलदार पुरस्कृत होंगे।

बीकानेर : नगर निगम में होगा इन 76 प्रतिभाओं का सम्‍मान, देखें सूची….

बीकानेर : गणतंत्र दिवस समारोह में इन 64 प्रतिभाओं का होगा सम्‍मान, देखें सूची…

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!