Friday, April 24, 2026
Hometrendingबीकानेर नगर निगम : इन 27 वार्डों में कांग्रेस-भाजपा को हैं दमदार...

बीकानेर नगर निगम : इन 27 वार्डों में कांग्रेस-भाजपा को हैं दमदार महिला महापौर की तलाश…

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com नगर निगम बीकानेर के चुनावों में इस बार महापौर का पद सामान्‍य महिला वर्ग का होने से अब कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियां महिला महापौर के लिए दमदार दावेदार की तलाश में जुट गई है।

वार्डों के आरक्षण की लॉटरी के बाद यहां महिलाओं के लिए सुरक्षित 27 वार्डों से ही महापौर की तलाश होनी है, ऐसे में ही ही प्रमुख राजनीतिक दल अभी से इन वार्डों पर अपना फोकस कर लिया है। वैसे आपको बता दें कि सामान्य महिला में ओबीसी, एससी और अल्पसंख्यक महिला भी महापौर का दावा कर सकती है।

बहरहाल, सामान्‍य महिलाओं के लिए आरक्षित वार्ड नंबर 2, 5, 12, 14, 17, 21, 23, 25, 28, 36, 37, 42, 47, 59, 64, 67, 73, 78 में महापौर की तलाश शुरू हो गई है। इसके अलावा दोनों पार्टियां ये पद सामान्य को नहीं देना चाहती या सामान्य में बेहतर विकल्प ना होने पर ओबीसी महिलाओं के लिए आरक्षित वार्ड नंबर 1, 5, 30, 41, 43, 75 पर भी नजर लगा सकते हैं।

वसुंधरा के खिलाफ हनुमान बेनीवाल के आरोपों में कितना दम? अमित शाह खुद करेंगे पड़ताल…

रामनगरी अयोध्या में दीपोत्‍सव वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटा, गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड…

इसी तरह कोई भी पार्टी अगर एससी महिला को महापौर बनाना चाहती है तो वार्ड संख्या 16, 45 और 70 पर बेहतर प्रत्‍याशी तलाश सकती हैं।

नगर निगम चुनाव की सरगर्मियां तेज, कांग्रेस तीन दिन लेगी आवेदन, चुनाव समिति घोषित

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!