Saturday, April 25, 2026
Hometrendingमुंबई में राजस्थानी महिलाएं ऐसे मना रही दीपावली का पर्व...

मुंबई में राजस्थानी महिलाएं ऐसे मना रही दीपावली का पर्व…

AdAdAdAdAdAdAd

मुंबई। मायानगरी मुंबई में दीपावली पर राजस्‍थानी कल्‍चर भी अपनी विशिष्‍ट छाप छोड रहा है। रॉयल पार्क सोसायटी, कांदिवली वेस्ट की ओर से आयोजित किये गए दीपावली पूजन कार्यक्रम में सोसायटी की लगभग 50 महिलाओं ने हिस्सा लिया।

संस्थान की प्रवक्ता श्रीमती संतोष व्यास ने बताया की उनकी संस्था विगत 10 वर्षों से दीपावली पूजन का यह कार्यक्रम मिल-जुल कर रही हैं। इस अवसर पर संस्थान की महिलाओं ने माता लक्ष्मी के भजन गाकर माहौल को भक्ति के रस से सराबोर कर दिया। दीपावली पूजन के बाद आतिशबाजी चलाई गई। राजस्थानी पकवान बनाकर सभी में वितरण किया गया। महिलाओं ने इस अवसर पर हाथों में मेहंदी लगवाई। पूजन कार्यक्रम में गीता मेहता, मीता सुथार, पूजा गांधी, इमप्रीत कौर, कुसुम पटेल, प्राची प्रज्ञा सिंह, जागृति अग्रवाल आदि उपस्थित रहीं।

सूरसागर में दीपदान को लेकर लोगों में उत्‍साह, ये संस्‍थाएं भी होंगी शामिल…

महाराष्‍ट्र चुनाव में मारवाड़ियों की धाक, राजस्‍थान मूल के 6‍ विधायक…

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!