Friday, May 15, 2026
Hometrendingस्वामी विवेकानंदजी के आदर्शो को अपनाने का आव्हान

स्वामी विवेकानंदजी के आदर्शो को अपनाने का आव्हान

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com स्वामी विवेकानंदजी की पुण्यतिथि पर गुरूवार को शहर की विवेकानंद वाटिका में आयोजित स्मरण सभा में अनेक संगठनों के प्रतिनिधियों ने स्वामीजी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनका श्रद्धामयी स्मरण किया। इस मौके पर शहर भाजपा उपाध्यक्ष एडवोकेट सुरेश शर्मा ने स्वामी विवेकानंदजी को युवाओं के लिये प्रेरणास्त्रोत बताते हुए उनके आदर्शो पर चलने का आव्हान किया।

शहर भाजपा मंत्री अनिल पाहुजा ने विवेकानंदजी को युवा जगत के लिये अध्यात्मक गुरू बताते हुए कहा कि सद्मार्ग पर चलने वाले स्वामीजी ने अध्यात्म के जरिये राष्ट्र की सेवा में अपनी भागीदारी निभाई। स्मरण सभा में पं. दीनदयाल स्मृति मंच के व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष त्रिलोक सिंह चौहान, सामाजिक कार्यकर्ता शांति देवी चौहान, नमो-नमो मंच की संगीता शेखावत, सुनिल स्वामी, कर्मचारी नेता राजकुमार जीनगर समेत अनेक युवा संगठनों के प्रतिनिधि शामिल थे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!