Hometrendingआईपीएल क्रिकेट सट्टा : दो बुकी गिरफ्तार, लाखों का मिला हिसाब....

आईपीएल क्रिकेट सट्टा : दो बुकी गिरफ्तार, लाखों का मिला हिसाब….

हनुमानगढ़ abhayindia.com बीकानेर रेंज पुलिस महानिरीक्षक डॉ बी. एल. मीना और हनुमानगढ़ पुलिस अधीक्षक कालूराम रावत के निर्देशन में अवैध जुआ, सट्टा और मादक पदार्थ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को शहर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए क्रिकेट पर सट्टा लगाते दो लोगों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 75 हजार 800 रुपए नकद और करीब 50 लाख का हिसाब मिला है। दोनों बुकी आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा चला रहे थे। पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

पुलिस के अनुसार, शहर के भादरा के वार्ड नंबर 22 में पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले अरुण कुमार (22) और मनोज कुमार (19) को गिरफ्तार किया, जबकि एकअन्‍य आरोपी अंकित फरार है। इनके पास से पुलिस ने दो लैपटॉप, एक कैलकुलेटर, चार रजिस्टर, सात मोबाइल फोन और एक आधार कार्ड भी जब्त किया है। इसके साथ पुलिस को आरोपियों के पास से 75 हजार 800 रुपए नकद और रजिस्टर में हिसाब मिला है।

मोदी का बीकानेर दौरा : एक लाख से ज्‍यादा लोग आने का दावा, ऐसे रहेंगे सुरक्षा के बंदोबस्‍त…

राजस्‍थान : शाह तीन और गहलोत-पायलट आज करेंगे पांच जनसभाएं, ये हैं तैयारियां…

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular