Saturday, April 25, 2026
Hometrendingशपथ के बाद अब पोर्टफोलियो पर नजर, 'सरकार' में गहलोत खेमा भारी...

शपथ के बाद अब पोर्टफोलियो पर नजर, ‘सरकार’ में गहलोत खेमा भारी…

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर (अभय इंडिया न्यूज)। प्रदेश में सोमवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण हुआ। राज्यपाल कल्याण सिंह ने राजभवन में 13 कैबिनेट और 10 राज्यमंत्रियों को शपथ दिलाई। शपथ के बाद अब मंत्रियों के पोर्टफोलियो पर मंथन तेज हो गया है, हालांकि दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ चली बैठकों के दौरान इस मसले पर भी मोटे तौर पर राय बन चुकी है। बहरहाल, मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खेमे को ज्यादा तरजीह मिली है।

जानकारों की मानें तो मंत्रिमंडल में गहलोत खेमे से बी. डी. कल्ला, शांति धारीवाल, परसादी लाल मीणा, लालचंद कटारिया, सालेह मोहम्मद, अर्जुन सिंह बामनिया, भंवर सिंह भाटी, सुखराम विश्नोई, अशोक चांदना, टीकाराम जूली, सुभाष गर्ग, विश्वेंद्र सिंह शामिल हुए हैं। सचिन पायलट खेमे से मास्टर भंवरलाल मेघवाल, रमेश मीणा, प्रताप सिंह खाचरियावास, डॉ. रघु शर्मा, प्रमोद जैन भाया, उदयलाल आंजना, भजनलाल जाटव, राजेन्द्र सिंह यादव शामिल हुए हैं। इनके अलावा मंत्रिमंडल में शामिल ममता भूपेश और गोविंद सिंह डोटासरा दोनों खेमे में संपर्क के लिए जाने जाते हैं। मंत्रिमंडल में शामिल हरीश चौधरी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के करीबी माने जाते हैं।

कैबिनेट मंत्री

बी. डी. कल्ला (बीकानेर पश्चिम), शांति धारीवाल (कोटा उत्तर), परसादी लाल मीणा (लालसोट), मास्टर भंवरलाल मेघवाल (सुजानगढ़), लालचंद कटारिया (झोटवाड़ा), डॉ. रघु शर्मा (केकड़ी), प्रमोद जैन भाया (अंता), विश्वेंद्र सिंह (डीग-कुम्हेर), हरीश चौधरी (बायतू), रमेश मीणा (सपोटरा), उदयलाल आंजना (निंबाहेड़ा) , प्रताप सिंह खाचरियावास (सिविल लाइंस) और सालेह मोहम्मद (पोकरण) को मंत्रिमंडल में स्थान दिया गया।

राज्यमंत्री और स्वतंत्र प्रभार

गोविंद सिंह डोटासरा (लक्ष्मणगढ़- सीकर), ममता भूपेश (सिकराय), अर्जुन सिंह बामनिया (बांसवाड़ा), भंवर सिंह भाटी (कोलायत), सुखराम विश्नोई (सांचौर), अशोक चांदना (हिंडौली), टीकाराम जूली (अलवर ग्रामीण), भजनलाल जाटव (वैर), राजेन्द्र सिंह यादव (कोटपूतली) गठबंधन दल आरएलडी के सुभाष गर्ग (भरतपुर) को राज्यमंत्री या स्वतंत्र प्रभार वाला मंत्री बनाया गया है।

1 महिला, 1 मुस्लिम

गहलोत सरकार के मंत्रिमंडल में 18 विधायक पहली बार मंत्री बने, जबकि पहली बार चुनकर आए 25 से अधिक विधायकों में से किसी को भी मंत्री नहीं बनाया गया। 11 महिला विधायकों में से एकमात्र सिकराय विधायक ममता भूपेश मंत्री बनीं। मुस्लिमों में भी सिर्फ पोकरण विधायक सालेह मोहम्मद को मौका दिया गया। गठबंधन के दल आरएलडी से विधायक सुभाष गर्ग भी मंत्री बनाए गए।

3500 रुपए के भत्ते के लिए बेरोजगारों में बढ़ा पंजीयन का उत्साह

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!