HometrendingBikaner Crime : स्वर्णकार पर जानलेवा हमला, सरियों-बरछी से किया वार, 72...

Bikaner Crime : स्वर्णकार पर जानलेवा हमला, सरियों-बरछी से किया वार, 72 ग्राम सोना और 3 किलो चांदी से भरा बैग छीनकर भागे

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के नयाशहर थाना क्षेत्र में पूगल रोड स्थित सब्जी मंडी के पास एक स्वर्णकार पर जानलेवा हमला करने तथा बैग छीन कर भागने का मामला सामने आया है। बैग में सोने-चांदी का सामान था। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर तीन नामजद सहित एक अन्य जने पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

पुलिस के अनुसार, परिवादी 39 वर्षीय ओमप्रकाश सोनी पुत्र सुरजाराम ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 18 नवंबर को एक कैंपर गाड़ी आई और मेरी गाड़ी को टक्कर मार दी। इसके बाद मुकेश सोनी, किशोर सोनी, रामनिवास सोनी व एक अन्य व्यक्ति ने मेरे पर सरियों व बरछी से हमला किया और मेरे बैग से 72 ग्राम सोने व 3 किलो चांदी का सामान छीन कर भाग गए।

परिवादी के अनुसार, पहले कैंपर गाड़ी से टक्कर मारी गई, जिससे वह रुक गया। इसके बाद चारों ने सरियों और बरछी से हमला कर दिया। हमले में घायल स्वर्णकार के हाथ से बैग छीनकर आरोपी फरार हो गए। मामले की जांच हैडकांस्टेबल मुकेश को सौंपी गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और यह भी जांच कर रही है कि हमला पुरानी रंजिश का नतीजा है या लूट के इरादे से किया गया।

बीकानेर में पिछले कुछ दिनों से लगातार छीना-झपटी, लूट और चोरी की वारदातें बढ़ रही हैं। जेएनवीसी में बुजुर्ग महिला की बाली, तिलक नगर में मंगलसूत्र, गंगाशहर में बैग छीनने के बाद अब स्वर्णकार पर जानलेवा हमला और लाखों का सोना-चांदी लूटने की वारदात ने लोगों में दहशत पैदा कर दी है। लोगों ने पुलिस से मांग की है कि सुनसान इलाकों और मंडी क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular