Hometrendingऑल इण्डिया रिटायर्ड बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन की बीकानेर यूनिट के भूदेव शर्मा...

ऑल इण्डिया रिटायर्ड बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन की बीकानेर यूनिट के भूदेव शर्मा अध्‍यक्ष, एम. एम. एल. पुरोहित बने महासचिव

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com ऑल इण्डिया रिटायर्ड बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन की बीकानेर यूनिट का 36वां स्थापना समारोह मनाया गया। जिसमें 155 रिटायर्ड बैंककर्मी सम्मिलित हुए। इस दौरान सदस्यों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई।

कार्यक्रम के दौरान एम.एम.एल. पुरोहित ने रिटायर्ड बैंक कर्मचारियों के लिए एसबीआई स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी एवं अन्य विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। जीएस खत्री द्वारा पेंशन अपडेशन सम्बन्धी विस्तृत जानकारी दी गई। साधारण सभा में आगामी दो वर्षो के लिए चुनाव में अध्यक्ष भूदेव शर्मा, महासचिव एम.एम.एल. पुरोहित एवं कोषाध्यक्ष एस. एस. जोशी का सर्वसम्मति से निर्वाचन किया गया।

कार्यक्रम में 25 वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया के उपमहाप्रबंधक सौम्य, रंजन साहु, सहायक महाप्रबंधक सुजीत कुमार सुमन एवं अभिषेक माथुर, संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी वाई. के. शर्मा, एन.एल. पंचारिया, जी. एस. खत्री एवं आर.के. शर्मा द्वारा किया गया।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular