Hometrendingबीकानेर : जिला परिषद के 41 तथा 15 पंचायत समितियों के 263...

बीकानेर : जिला परिषद के 41 तथा 15 पंचायत समितियों के 263 सदस्‍यों के भाग्‍य का पिटारा खुलेगा 20 को, 171 टेबलों पर होगी गणना

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com पंचायती राज आम चुनाव-2026 की मतगणना के लिए नियुक्त मतगणना कार्मिकों को मतगणना दल आवंटन के लिए द्वितीय रेण्डमाईजेशन बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी निशान्त जैन की मौजूदगी में एनआईसी कांफ्रेंस रूम में हुआ। प्रत्येक मतगणना दल में एक गणना पर्यवेक्षक तथा दो गणना सहायक होंगे। मतगणना 20 नवम्बर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में निर्धारित पन्द्रह कक्षों में 171 टेबलों पर होगी।

रेण्डमाइजेशन के दौरान रिजर्व दलों का गठन भी किया गया। उल्लेखनीय है कि जिले में चार चरणों में जिला परिषद के 41 तथा 15 पंचायत समितियों के 263 सदस्यों के लिए मतदान हुआ। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी उम्मेद सिंह रतनू, जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में विशेषाधिकारी स्वाति शर्मा तथा जिला विज्ञान अधिकारी संकल्प शर्मा मौजूद रहे।

पंचायती आम चुनाव-2026 : मतगणना
कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण

पंचायती आम चुनाव-2026 की मतगणना के लिए नियुक्त मतगणना अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार को रवींद्र रंगमंच पर आयोजित किया गया। इस दौरान प्रशिक्षण प्रकोष्ठ प्रभारी तथा राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलसचिव पंकज शर्मा मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि मतगणना का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण एवं जिम्मेदारीपूर्ण है। सभी अधिकारी निष्पक्षता, सजगता एवं पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि मतगणना प्रक्रिया के प्रत्येक बिंदु की सूक्ष्म जानकारी तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करें।

विभिन्न सत्रों में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में दक्ष मास्टर ट्रेनर्स द्वारा मतगणना पर्यवेक्षकों एवं मतगणना सहायकों को डाक मतपत्रों सहित मल्टीपोल मल्टीवोट मॉडल की ईवीएम मशीनों के माध्यम से मतगणना प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही इन मशीनों के संचालन एवं उपयोग की बारीकियों से अवगत करवाते हुए मतगणना का व्यावहारिक (हैंड्स-ऑन) अभ्यास करवाया गया, जिससे मतगणना के दौरान अधिकारी पूरी दक्षता एवं आत्मविश्वास के साथ कार्य कर सकें।

प्रशिक्षण एस.एल. राठी, डॉ शमिन्द्र सक्सेना डॉ. एस.के. वर्मा, डॉ. राजाराम, डॉ. राजपाल, डॉ. गणेश सदारंगानी, अमित बंसल सहित अन्य प्रशिक्षकों द्वारा दिया गया।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular