Hometrendingराजस्‍थान में तेजी से बदल रहा मौसम का मिजाज, अगले चार दिनों...

राजस्‍थान में तेजी से बदल रहा मौसम का मिजाज, अगले चार दिनों में और गिरेगा पारा

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में मौसम का मिजाज तेजी से बदलता जा रहा है। सुबह और शाम का सर्द अहसास बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में फिलहाल कोई सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ नहीं होने से अगले दो से चार दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा।

विभाग के अनुसार, बारिश की गतिविधियां नहीं होने और उत्तरी हवाओं के प्रभाव से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री तक गिरावट दर्ज हो सकती है। प्रदेश में सर्दी का सबसे ज्‍यादा असर फतेहपुर में देखने को मिला है। यहां रात का पारा 7.4 डिग्री सेल्सियस तक लुढक गया है।

विभाग के अनुसार, 18 नवंबर को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है। दिन में आसमान साफ रहने और धूप खिलने से मौसम सुहावना रहने के आसार है। वहीं, शाम गहराने के साथ ही सर्द अहसास बढ़ेगा।

विभाग के अनुसार, पिछले दो-तीन दिनों में प्रदेश के प्रमुख शहरों में तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई है। अधिकांश शहरों में दिन का तापमान 27 से 30 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 14 से 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular