Hometrendingमथुरा से बीकानेर से तक चलेगा नशा मुक्ति जनजागरण अभियान, राष्ट्रीय संत...

मथुरा से बीकानेर से तक चलेगा नशा मुक्ति जनजागरण अभियान, राष्ट्रीय संत सरजूदास महाराज ने किया आह्वान, 25 गांवों से हजारों श्रद्धालु महाप्रसादी में हुए शामिल

बीकानेर/बाटी Abhayindia.com विगत 23 अक्टूबर 2026 से से शुरू हुए नौ दिवसीय त्यागी बाबा प्रथम पुण्यतिथि महामहोत्सव का शनिवार को महाप्रसादी, सम्मान समारोह व भजन संध्या के साथ समापन हो गया है। परम पूज्य सियाराम महाराज की कृपा एवं पूज्य गुरुदेव रामदास महाराज के सान्निध्य में तथा राष्ट्रीय संत सरजूदास महाराज के नेतृत्व में मथुरा के श्री बहुलावन बाटी स्थित श्री सीताराम मंदिर महावीर बाग में आयोजित इस नौ दिवसीय आयोजन में लाखों श्रद्धालुओं ने धर्मलाभ लिया।

समापन समारोह में 300 से अधिक कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया तथा महामंडलेश्वर सरजूदास महाराज ने पुलिस व प्रशासन के साथ ही ग्रामवासियों, भामाशाहों व सेवादारों का आभार व्यक्त किया। समारोह के दौरान राष्ट्रीय संत सरजूदास महाराज ने कहा कि किसी भी धार्मिक आयोजन सार्थकता श्रेष्ठ संकल्प और परोपकार के कार्यों से ही होनी चाहिए। इसी सन्दर्भ में नशा मुक्ति जनजागरण अभियान की शुरुआत की गई।

उन्होंने बताया कि मथुरा से लेकर बीकानेर तक विशेष शिविर एवं आयोजन करके नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी जाएगी तथा नशा न करने की शपथ दिलाई जाएगी। इस संबंध में मथुरा से बीकानेर तक जिला, ग्राम स्तर पर कमेटी का भी गठन किया जाएगा। नौ दिवसीय आयोजन की पूर्णाहुति में 25 गांवों से हजारों श्रद्धालु महाप्रसादी में शामिल हुए। शाम को बृज के प्रसिद्ध गायक चित्र विचित्र ने भजनों की सुमधुर प्रस्तुतियां दी। गौरतलब है कि त्यागी बाबा की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रीमद्भागवत कथा, हनुमंत महायज्ञ, त्यागी बाबा मूर्ति अनवरण, संत समागम एवं भजन संध्या के विराट आयोजन हुए।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular