Hometrendingमाली समाज के 18वें सामूहिक विवाह समोराह का गणेश पूजन से हुआ...

माली समाज के 18वें सामूहिक विवाह समोराह का गणेश पूजन से हुआ शुभारम्भ

बीकानेर Abhayindia.com माली समाज के 18वें विशाल सामूहिक विवाह समारोह की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ शनिवार को गणेश पूजन के साथ हो गया है। महात्मा ज्योतिबा फुले माली सैनी समाज संस्थान, शिव वैली बीकानेर में दोपहर 3 बजे आयोजित गणेश पूजन कार्यक्रम धार्मिक माहौल में सम्पन्न हुआ।

माली सैनी सामूहिक वैवाहिक समिति के अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि देवउठनी एकादशी, 20 नवंबर 2026 को महात्मा ज्योतिबा फुले माली सैनी समाज संस्थान, शिव वैली में होने वाले सामूहिक विवाह समारोह के मांगलिक आयोजन की तैयारियां गणेश पूजन के साथ शुरू हो गई है। सामूहिक विवाह समारोह में 21 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे।

उन्होंने बताया कि सामूहिक विवाह समारोह समाज में एकता, सहयोग और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। गणेश पूजन कार्यक्रम में माली सैनी सामूहिक संस्थान की कोर कमेटी के समस्त पदाधिकारी एवं मोहल्ला इकाइयों के अध्यक्ष सोहनलाल गहलोत, बद्रीप्रसाद गहलोत, नंदकिशोर गहलोत, चांदरतन तंवर, श्याम भाटी, जगदीशप्रसाद गहलोत, आसाराम कच्छावा, राजकुमार खडगावत, नारायण भाटी, जवाहरलाल गहलोत, बृजलाल गहलोत, संगीलाल गहलोत, कमल गहलोत आदि उपस्थित रहे।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular