बीकानेर Abhayindia.com ब.ज.सि. रामपुरिया जैन विधि महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत महाविद्यालय में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस (National Unity Day) बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के व्याख्याता डाॅ. रीतेश व्यास एवं समस्त महाविद्यालय स्टाफ ने सरदार पटेल को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात के नडियाद में हुआ था। वे स्वतंत्र भारत के प्रथम उपप्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री थे। आजादी के बाद उन्होंने 560 से अधिक रियासतों का भारतीय संघ में विलय करवाकर देश को एकता के सूत्र में बांधने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। इसी महान योगदान के कारण उन्हें भारत का लौह पुरुष कहा जाता है।
इस दिवस पर डाॅ बाल मुकुन्द व्यास ने समस्त महाविद्यालय स्टाफ एवं सभी स्वयं सेवकों को बताया कि हमें सरदार वल्लभ भाई पटेल की तरह राष्ट्रीय एकता, अखंडता, शांति, भाईचारे और आपसी सद्भाव की भावना को मजबूत करना है। सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन हमें सिखाता है कि एकता में ही शक्ति है। हमें जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्र से ऊपर उठकर राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए।
महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई एवं युको बैंक के संयुक्त तत्वावधान में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें शाखा प्रबन्धक धर्मेन्द्र द्वारा साईबर अपराधों के प्रति जागरूकता के बारे में बताया गया उन्होने बताया कि डिजिटल अरेस्ट, फेक जोब AI Voice Cloning Scams, Online Shopping & Fake E-commerce & Impostor & Government Scams को रोकने के प्रति स्वयं सेवक एवं समाज को भी जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।



















