बीकानेर Abhayindia.com जोधपुर विद्युत वितरण निगम कर्मचारी मजदूर संघ ने बकाया भुगतान को लेकर बड़ा कदम उठाया है। संघ द्वारा प्रबंध निदेशक महोदय जोधपुर डिस्कॉम एवं मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री, ऊर्जा सचिव राजस्थान सरकार जयपुर, सीएमडी जयपुर, मुख्य अभियंता बीकानेर को पत्र लिखकर पूरे जोधपुर डिस्कॉम और बीकानेर जिला वृत्त के कर्मचारियों और अधिकारियों के बकाया भुगतानों की मांग की गई है।
संगठन ने मांग की है कि कर्मचारियों के बकाया यात्रा भत्ता, मेडिकल भत्ता, पीएल छुट्टियों का पेमेंट एवं अन्य क्लेम जो लंबे समय से बकाया पड़े हैं, उनका तुरंत भुगतान किया जाए।
इस संबंध में मोबाइल पर प्रबंध निदेशक एवं मुख्य लेखा नियंत्रक से भी बात हुई है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि 3 नवंबर 2026 से 5 नवंबर 2026 तक पूरा भुगतान करवाने का प्रयास किया जाएगा।
जोधपुर विद्युत वितरण निगम कर्मचारी मजदूर संघ के प्रांतीय अध्यक्ष रामकुमार व्यास ने बताया कि इस आश्वासन पर संगठन ने प्रबंध निदेशक एवं मुख्य लेखा नियंत्रक को धन्यवाद देते हुए कहा है कि अगर इस अवधि में भुगतान हो जाता है तो अग्रिम धन्यवाद, लेकिन अगर भुगतान नहीं हुआ तो यह दिवाली हमारे लिए काली दिवाली मानी जाएगी।



















