Hometrendingबीकानेर में धनतेरस पर 6 नवंबर को रहेगा स्थानीय अवकाश

बीकानेर में धनतेरस पर 6 नवंबर को रहेगा स्थानीय अवकाश

बीकानेर Abhayindia.com जिला प्रशासन द्वारा वर्ष 2026 के लिए घोषित स्थानीय अवकाश के तहत आगामी 6 नवंबर (शुक्रवार) को धनतेरस के अवसर पर बीकानेर में स्थानीय अवकाश रहेगा।

जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेश के अनुसार वर्ष 2026 के लिए दो स्थानीय अवकाश घोषित किए गए थे। इनमें 25 जून को निर्जला एकादशी तथा 6 नवंबर को धनतेरस का अवकाश निर्धारित किया गया था। निर्जला एकादशी का अवकाश पूर्व में हो चुका है, जबकि अब धनतेरस पर स्थानीय अवकाश रहेगा।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular