Hometrendingविद्युत निगमों में विभिन्न संवर्गों के 2005 पदों पर सीधी भर्ती के...

विद्युत निगमों में विभिन्न संवर्गों के 2005 पदों पर सीधी भर्ती के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान राज्य के पांचों विद्युत निगमों में अभियन्ता संवर्ग एवं मंत्रालयिक संवर्ग के कुल 2005 पदों पर सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। विद्युत निगमों में कनिष्ठ अभियन्ता के 869 पद, कनिष्ठ लेखाकार के 371 पद तथा कनिष्ठ सहायक/वाणिज्यिक सहायक-द्वितीय के 765 पद (कुल 2005) के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से 5 अगस्त 2026 से 31 अगस्त 2026 तक आवेदन मांगे गए थे।

राज्य सरकार के पांचों विद्युत निगमों (उत्पादन निगम, प्रसारण निगम एवं जयपुर/अजमेर/जोधपुर विद्युत वितरण निगम) में कनिष्ठ अभियंता के कुल 869 पदों पर ऑनलाइन परीक्षा 29 एवं 30 नवम्बर 2026 को, कनिष्ठ सहायक/वाणिज्यिक सहायक-द्वितीय के कुल 765 पदों पर प्रारम्भिक ऑनलाइन परीक्षा 4, 5, 8, 19, 20, 22 दिसम्बर 2026 एवं 1 जनवरी 2027 को तथा कनिष्ठ लेखाकार के कुल 371 पदों पर ऑनलाइन परीक्षा 13 एवं 15 जनवरी 2027 को राजस्थान के विभिन्न जिलों के परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जायेगी।

अभ्यर्थी विद्युत निगमों की निम्न में से किसी भी वेबसाईट पर जाकर दिये गये परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं –

https://energy.rajasthan.gov.in                                                https://energy.rajasthan.gov.in/rrvun

https://energy.rajasthan.gov.in/rrvpn                                   https://energy.rajasthan.gov.in/jvvnl

https://energy.rajasthan.gov.in/jdvvnl                                 https://energy.rajasthan.gov.in/avvnl

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular