Hometrendingभाजपा विधायक के आवास पर लाखों रुपए के सामान की चोरी, राजभवन...

भाजपा विधायक के आवास पर लाखों रुपए के सामान की चोरी, राजभवन के पीछे हुई वारदात

जयपुर Abhayindia.com राजधानी के सिविल लाइंस में भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री प्रताप सिंह सिंघवी के आवास पर लाखों रुपए का सामान चोरी की वारदात सामने आई है। विधायक का आवास राजभवन के पीछे ही स्थित है। यह इलाका प्रदेश के वीआईपी और हाई-सिक्योरिटी क्षेत्रों में शामिल है। सिंघवी के आवास के सामने सचिन पायलट का आवास है, जबकि बगल में मंत्री सुरेश रावत का निवास स्थित है। ऐसे में यहां चोरी की घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, चोरी की वारदात देर रात हुई। घटना के समय विधायक प्रताप सिंह सिंघवी क्षेत्र के दौरे पर थे। चोरी की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने जयपुर पुलिस कमिश्नर को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल, चोरी की वारदात से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।पुलिस आरोपियों तक पहुंचने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसके साथ ही वारदात से जुड़े संभावित सुराग जुटाए जा रहे हैं, ताकि चोरों की पहचान कर उन्हें पकड़ा जा सके। हालांकि, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विधायक के आवास से कौन-कौन सी वस्तुएं चोरी हुई हैं। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही चोरी गए सामान और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की विस्तृत जानकारी सामने आ सकेगी।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular