Hometrendingमहिलाएं आज रखेंगी करवा चौथ का व्रत, जानें- आपके शहर में कब...

महिलाएं आज रखेंगी करवा चौथ का व्रत, जानें- आपके शहर में कब निकलेगा चांद…

जयपुर Abhayindia.com सुहागिन महिलाओं द्वारा अपने पति की लंबी उम्र, अच्छी सेहत और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए आज करवा चौथ व्रत रखा जाएगा। महिलाएं चंद्रमा के दर्शन और अर्घ्य देने के बाद व्रत खोलेंगी।

जानकारी के अनुसार, राजस्थान के अलग-अलग शहरों में चांद निकलने के समय में अंतर रहेगा। बीकानेर और जोधपुर में चंद्रमा के दर्शन कुछ देर बाद होंगे, जबकि जैसलमेर में सबसे देर से चांद निकलने का अनुमान है।

जानिए- आपके शहर में करवा चौथ 
पर चंद्रमा कितने बजे दिखाई देगा

जयपुर : रात 8:22 बजे

जोधपुर : रात 8:34 बजे

अलवर : रात 8:15 बजे

अजमेर : रात 8:27 बजे

बीकानेर : रात 8:29 बजे

भरतपुर : रात 8:14 बजे

जैसलमेर : रात 8:41 बजे

आपको बता दें कि चंद्रोदय का समय शहर और स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार थोड़ा अलग हो सकता है। इसलिए व्रत खोलने और पूजा की तैयारी करने से पहले स्थानीय पंचांग से समय की पुष्टि जरूर कर लें।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular