Hometrendingराजस्‍थान में अब रहेगी पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों की धूम, सरकार ने...

राजस्‍थान में अब रहेगी पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों की धूम, सरकार ने आरक्षण लॉटरी की तिथि कर दी तय

AdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों को लेकर सरकार ने आरक्षण लॉटरी की तिथि तय कर दी है। जिला स्तर पर 23 सितंबर को जिला परिषद सदस्य, प्रधान एवं पंचायत समिति सदस्यों के पदों के लिए आरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी। वहीं, उपखंड स्तर पर 24 सितंबर को सरपंच और वार्ड पंच के पदों के लिए आरक्षण का निर्धारण किया जाएगा और लॉटरी निकाली जाएगी। आयुक्त और शासन सचिव डाॅ. जोगाराम ने बुधवार को इसके निर्देश जारी कर दिए हैं।

निर्देशाें के अनुसार, पहले प्रधान, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य के आरक्षण की लॉटरी 17 सितंबर तथा पंच, सरपंच की लॉटरी 18 सितंबर को निकाली जानी थी। लेकिन, 15 सितंबर को इसे स्थगित कर दिया था। इसके पीछे वजह शहरी निकाय प्रमुखों का चुनाव बताया था। लेकिन, अब पंचायतीराज आयुक्त जोगाराम ने बुधवार देर रात सभी कलेक्टरों को लेटर भेजकर 23 और 24 सितंबर को आरक्षण की लॉटरी निकालने के आदेश दिए हैं।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular