Hometrendingभाजपा के वरिष्ठ नेता गोपाल गहलोत का बड़ा सियासी दावा, बोले- बोर्ड...

भाजपा के वरिष्ठ नेता गोपाल गहलोत का बड़ा सियासी दावा, बोले- बोर्ड तो हम ही बनाएंगे

AdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com नगर निगम के मेयर चुनाव में आज नामांकन के साथ ही घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस से दो नामांकन और भाजपा से एक नामांकन दाखिल होने के बाद मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है।

किसने भरा पर्चा?

कांग्रेस अधिकृत : अनिल कल्ला

कांग्रेस बागी : नवरतन डागा

भाजपा अधिकृत : सुरेंद्र सिंह शेखावत

इसी बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य *गोपाल गहलोत का बड़ा सियासी बयान* सामने आया है। नामांकन के बाद मीडिया से बात करते हुए गोपाल गहलोत ने दावा किया कि नगर निगम में भाजपा ही अपना बोर्ड बनाएगी। जब उनसे पूछा गया कि भाजपा के पास तो बहुमत नहीं है, तो गहलोत ने कहा – “यह तो 21 सितंबर को मतदान के दिन पता चल जाएगा कि हमारे पास बहुमत है या नहीं।” गहलोत ने कांग्रेस की अंदरूनी कलह पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा- “कांग्रेस के बागी पार्षद नवरतन डागा का नामांकन इस बात का सबूत है कि कांग्रेस में मेयर को लेकर कोई एकराय नहीं है, जबकि बीजेपी में ऐसी कोई बात नहीं है।”

कल्ला पर परिवारवाद का आरोप

गहलोत ने कहा कि कांग्रेस के पार्षद इस बात से नाराज हैं कि पार्टी में डॉ. बीडी कल्ला परिवारवाद को बढ़ावा दे रहे हैं और पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर रहे हैं।उन्होंने कहा- “कांग्रेस का कार्यालय नवरतन डागा के घर में चल रहा है, वे पार्टी के पुराने और समर्पित कार्यकर्ता हैं, इसके बावजूद उन्हें दरकिनार कर भतीजे को टिकट दे दिया। कांग्रेस में चल रही इसी खींचतान का हमें 21 तारीख को फायदा मिलेगा।” कांग्रेस के पास 42 पार्षदों का आंकड़ा है, लेकिन डागा की बगावत के बाद अब 21 सितंबर को होने वाला मतदान बेहद रोचक हो गया है।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular