Hometrendingबीकानेर नगर निगम : महापौर चुनाव की तस्वीर साफ, कांग्रेस से अनिल...

बीकानेर नगर निगम : महापौर चुनाव की तस्वीर साफ, कांग्रेस से अनिल कल्ला और भाजपा से सुरेंद्र सिंह शेखावत ठोकेंगे ताल, नाहटा की भी आहट

AdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com नगर निगम में मेयर पद को लेकर चल रहा सस्पेंस खत्म हो गया है। महापौर चुनाव की तस्वीर अब पूरी तरह साफ हो गई है। कांग्रेस से अनिल कल्ला और भाजपा से सुरेंद्र सिंह शेखावत आज अपना-अपना नामांकन दाखिल करेंगे। दोनों ही नेताओं के पास अपने-अपने दलों का अधिकृत सिंबल पहुंच चुका है।

आज का पूरा शेड्यूल

कांग्रेस प्रत्याशी अनिल कल्ला बीकानेर पहुंच गए हैं और वे आज सुबह 11:15 बजे अपना नामांकन दाखिल करेंगे। वहीं, भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह शेखावत देर रात अपना सिंबल लेकर जोधपुर से बीकानेर पहुंचे हैं। वे आज दोपहर में अपना नामांकन दाखिल करेंगे। सूत्रों के अनुसार, दोपहर तक एकाध पार्षद बतौर निर्दलीय भी महापौर पद के लिए नामांकन भर सकते हैं। माना जा रहा है कि कांग्रेस पार्षद नवरतन डागा भी नामांकन दाखिल करेंगे। ऐसे में आज नगर निगम परिसर में दिनभर गहमागहमी बनी रहेगी।

20 सितंबर तक बाड़ेबंदी,
21 को होगा फैसला

अभी दोनों दलों के पार्षद बाड़ेबंदी में हैं। भाजपा के पार्षद जोधपुर में तो कांग्रेस के पार्षद जैसलमेर में प्रवास कर रहे हैं। दोनों दलों के पार्षद 20 सितंबर तक बाड़ेबंदी में ही रहेंगे। अब सबकी नजर 21 सितंबर पर टिकी है, जब बीकानेर को नया महापौर मिलेगा। कांग्रेस के पास 42 का स्पष्ट बहुमत है, लेकिन भाजपा क्रॉस वोटिंग के सहारे खेल पलटने की तैयारी में है।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular