Hometrendingशिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ की मांग : कनिष्ठ सहायक से वरिष्ठ सहायक...

शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ की मांग : कनिष्ठ सहायक से वरिष्ठ सहायक DPC और RPSC 86 की वरिष्ठता जारी हो

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान, बीकानेर के प्रदेशाध्यक्ष कमलनारायण आचार्य द्वारा बीकानेर व जयपुर संभाग की कनिष्ठ सहायक से वरिष्ठ सहायक की डीपीसी करने एवं वर्ष 86 के आरपीएससी से चयनित कार्मिकों की वरिष्ठता जारी करने के लिए जो कमेटियों का गठन किया गया था, उक्त कमेटियों का निर्णय कराने एवं समस्त संयुक्त निदेशकों को संस्थाओं/विद्यालयों में मंत्रालयिक कर्मचारियों के एक ही हस्ताक्षर कराने के सम्बन्ध में निदेशक को दो अलग-अलग मांगों को लेकर ज्ञापन दिए गए।

संघ ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष कमलनारायण आचार्य द्वारा ललित कुमार (आई.ए.एस.) निदेशक एवं समस्त संयुक्त निदेशकों को सम्बन्धित ज्ञापन ईमेल द्वारा भेजकर मांग की गई है कि उक्त प्रकरणों को संज्ञान में लेकर सकारात्मक कार्यवाही की जाये। आचार्य ने बताया कि निदेशक के नाम का ज्ञापन शैलेन्द्र देवड़ा अतिरिक्त निदेशक एवं अशोक शर्मा स्टाफ ऑफिसर को सौंपकर वार्ता की गई। अधिकारियों द्वारा संघ के ज्ञापनों को संज्ञान में लेते हुए सकारात्मक वार्ता में तुरन्त कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया है। उक्त वार्ता में संघ के पदाधिकारी नवरत्न जोशी, प्रदेश कोषाध्यक्ष व विष्णु दत्त पुरोहित, प्रदेश परामर्शक शामिल हुए।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular