बीकानेर Abhayindia.com जिला पुलिस अधीक्षक मुदुल कच्छावा के निर्देशन में बीकानेर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करों और आदतन अपराधियों पर शिकंजा कस दिया है। पुलिस ने लंबे समय से एनडीपीएस एक्ट के मामलों में फरार चल रहे 3 आरोपियों पर 5000-5000 रुपये का नगद इनाम घोषित किया है। साथ ही जिले में आमजन में भय फैलाने वाले 3 आदतन अपराधियों की हिस्ट्रीशीट भी खोली गई है।
एसपी मुदुल कच्छावा ने बताया कि जिले के थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामलों में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए इनाम की घोषणा की गई है।
नशा तस्करों पर इनाम घोषित : थाना/ वांछित अपराधी का नाम / इनाम राशि
1. श्रवणराम पुत्र शिवलाल बिश्नोई, निवासी खिन्दासर पुथा हदां, बीकानेर, पुलिस थाना मुक्ता प्रसाद नगर, धारा 8/15, 29 एनडीपीएस एक्ट, इनाम- 5000/- रुपये
2. सुगनाराम उर्फ फौजी पुत्र मोहनराम जाट, निवासी केडली पुलिस थाना नोखा, नापासर 06.07.2025 धारा 8/18, 29 एनडीपीएस एक्ट, इनाम- 5000/- रुपये
3. कमल बिश्नोई पुत्र दीनदयाल बिश्नोई, निवासी सर्वसिद्धी नगर, गंगाशहर बीकानेर, थाना नापासर, एनडीपीएस एक्ट, इनाम- 5000/- रुपये
उक्त तीनों फरार वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी पर नगद इनाम घोषित किया गया है।
आदतन अपराधियों की खोली गई हिस्ट्रीशीट
जिले में बार-बार अपराध करने और आमजन में भय का माहौल बनाने वाले अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए 3 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। इनकी गतिविधियों पर अब सतत निगरानी रखी जाएगी।
थाना / हिस्ट्रीशीटर अपराधी का नाम / आपराधिक रिकॉर्ड
1. कोटगेट पुलिस थाना : सलमान उर्फ जोनिस लोदी उर्फ विक्की पठान पुत्र अमजद अली निवासी पठानों का मोहल्ला, हाल कमला कॉलोनी बीकानेर, आरोप- हत्या का प्रयास, धमकी जैसे 5 आपराधिक प्रकरण दर्ज। चालान पेश।
2. पांचू पुलिस थाना : हेतराम उर्फ राकेश पुत्र बन्नाराम जाट, निवासी नाथूसर पुलिस थाना पांचू, आरोप- चोरी, लूट, नकबजनी, मारपीट के 10 आपराधिक अभियोग दर्ज। चालान पेश।
3. हदा पुलिस थाना : सतपाल उर्फ सत्तु पुत्र बस्तीराम बिश्नोई, निवासी खिंदासर, आरोप- चोरी, मारपीट, बलात्कार, फिरौती, अवैध हथियार, फायरिंग, जानलेवा हमले के 6 अभियोग दर्ज। चालान पेश।















