जयपुर Abhayindia.com आगामी पंचायत और निकाय चुनावों को देखते हुए राजस्थान की भजनलाल सरकार ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने एक साथ भारतीय प्रशासनिक सेवाओं (आईएएस) के 40 और राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) के 53 अधिकारियों के तबादले/पदस्थापन किए हैं।कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश में सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पद पर कार्यभार ग्रहण करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि किसी भी अधिकारी को अवकाश या रिलीवर का इंतजार नहीं करना है।
बीकानेर जिले में हुए प्रमुख तबादले
IAS तबादले
1. श्रीमती धायगुडे स्नेहल नाना : सचिव, नगर विकास न्यास अलवर के पद से तबादला कर आयुक्त, बीकानेर विकास प्राधिकरण (BDA) लगाया गया है। बीडीए में आयुक्त का पद लंबे समय से रिक्त चल रहा था।
2. सुश्री स्वाति शर्मा, आईएएस प्रशिक्षु : विशेषाधिकारी, कार्यालय जिला निर्वाचन अधिकारी बीकानेर के पद पर पदस्थापित की गई हैं। चुनावी तैयारियों के मद्देनजर यह नियुक्ति महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
आरएएस तबादला
1. रवि कुमार, सहायक कलेक्टर बीकानेर का तबादला कर उपखंड अधिकारी हनुमानगढ़ लगाया गया है।
आपको बता दें कि चुनाव आयोग की आचार संहिता लागू होने से पहले प्रशासनिक मशीनरी को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए यह तबादले किए गए हैं। माना जा रहा है कि चुनावों के दौरान कानून-व्यवस्था, मतदाता सूची, मतदान केंद्रों की व्यवस्था और अन्य कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए अनुभवी अधिकारियों को महत्वपूर्ण पदों पर लगाया गया है।















