Hometrendingबीकानेर : पानी की पाइपलाइन जोड़ने में देरी, घरों में 4 दिन...

बीकानेर : पानी की पाइपलाइन जोड़ने में देरी, घरों में 4 दिन से पानी बंद, टैंकरों से पानी मंगवाने को मजबूर लोग

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com  नत्‍थूसर गेट के बाहर गोकुल सर्किल के पास स्थित बड़ा गणेश जी मंदिर के पास दक्षिण दिशा में श्री बजरंग लाल छंगाणी उर्फ भूत महाराज के घर वाली गली के लोग पिछले 4 दिन से पानी के लिए परेशान हैं। सामाजिक कार्यकर्ता चौरू लाल सुथार ने बताया कि 3 दिन पहले सहायक अभियंता, पीएचईडी आलोक गुप्ता द्वारा इस गली में नई पानी की पाइप लाइन डलवाई गई थी। पाइप लाइन डालते समय गली के चार घरों की सर्विस लाइन टूट गईं। कारण यह बताया गया कि पुरानी लाइनें काफी जर्जर थीं। घर वालों ने टूटी लाइनों पर अस्थाई बंद लगा दिया ताकि पानी की बर्बादी न हो। लोगों को उम्मीद थी कि एक दिन में नई लाइन को मुख्य पाइप लाइन से जोड़ दिया जाएगा। लेकिन 4 दिन बीत जाने के बाद भी लाइन नहीं जोड़ी गई है। इससे 4 घरों में पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद है।

इसके अलावा इस गली को नगर निगम द्वारा सड़क निर्माण के लिए खोदकर छोड़ दिया गया है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि जब तक पाइप लाइन का काम पूरा नहीं होगा, तब तक सड़क का निर्माण भी शुरू नहीं हो पाएगा। पिछले 4 दिनों से लोग टैंकरों से महंगा पानी मंगवाने को मजबूर हैं। सुथार व पूरे मोहल्लेवासियों द्वारा पिछले 3 दिनों से लगातार सहायक अभियंता आलोक गुप्ता से निवेदन किया जा रहा है कि नई पाइप लाइन को मुख्य लाइन से जोड़ा जाए। लेकिन अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। चौरू लाल सुथार ने जलदाय विभाग के अधिकारियों से आग्रह किया है कि गली में डाली गई पाइप लाइन को तुरंत मुख्य पाइप लाइन से जोड़ा जाए। ताकि घरों में पानी की सप्लाई शुरू हो सके और सड़क निर्माण का काम भी आगे बढ़ सके। मोहल्लेवासियों ने जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular