Hometrendingपार्श्व गायक किशोर कुमार की जयंती पर गीत-संगीत कार्यक्रम 4 अगस्त को

पार्श्व गायक किशोर कुमार की जयंती पर गीत-संगीत कार्यक्रम 4 अगस्त को

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com सद्भावना संगीत कला केंद्र की ओर से दिनांक 4 अगस्त को सांय 5 बजे नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम, लाल जी होटल के सामने -भारतीय सिनेमा जगत के जाने माने पार्श्व गायक स्वर्गीय किशोर कुमार की याद में गीत संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया गया।

आयोजक इकरामुद्दीन कोहरी ने बताया कि किशोर कुमार की याद में उनकी जयंति पर यह कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी जाएगी। कार्यक्रम के अध्यक्ष भारत प्रकाश श्रीमाली और मुख्य अतिथि डॉ कन्हैयालाल कच्छावा होंगे। पोस्टर विमोचन में इकरामुद्दीन कोहरी, विवेकानंद आर्य, डॉ. राकेश सारस्वत, राजकुमार खड़गावत, सगीरदीन भाटी, जावेद मिर्जा, अकबर अली, रामकिशोर यादव, करणसिंह सिसोदिया, रंगा राजस्थानी राहुल, गिरधर किराडू और मो. आरिफ उपस्थित रहे।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular