Hometrendingयातायात कर्मचारी को मिला रुपयों से भरा पर्स, मालिक को लौटाकर दिया...

यातायात कर्मचारी को मिला रुपयों से भरा पर्स, मालिक को लौटाकर दिया ईमानदारी का परिचय

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में चौधरी भीमसेन सर्किल पर यातायात व्यवस्था ड्यूटी के दौरान मिले पर्स को लौटाकर यातायात कर्मचारी ने ईमानदारी का परिचय दिया है। उक्‍त सर्किल पर कांस्‍टेबल महेन्‍द्र कुमार को 30 जुलाई को प्रातः करीब 10.30 बजे लावारिस हालात में एक पर्स मिला। कांस्‍टेबल ने पर्स को चैक किया तो उसमें 4610 रूपये व दस्तावेज मिले। कांस्‍टेबल महेन्द्र ने पर्स में दस्तावेज के आधार पर तकनीकी साधनों की सहायता से पर्स के मालिक केसर खान निवासी गांव रिडी श्रीडूंगरगढ को तलाश किया।

बताया जाता है कि पर्स मालिक केसर खान 30 जुलाई को अपने गांव से पीबीएम हॉस्पिटल में इलाज के लिए आया था जो बस से चौधरी भीमसने सर्किल पर बस से उतरा जिसका पर्स जेब से गिर गया था। कांस्‍टेबल द्वारा पर्स के मालिक को तलाश कर सम्पर्क कर उसके पर्स गिरने की जांच / तस्दीक कर पर्स के मालिक केसर खां को यातायात शाखा पर अनिल कुमार हैड कांस्‍टेबल व कांस्‍टेबल महेन्द्र कुमार द्वारा रूपयों व दस्तावेज सहित सही सलामत सुपुर्द किया। केसर खां गुम हुए पर्स का पाकर खुशी जाहिर की व यातायात पुलिस का धन्‍यवाद ज्ञापित किया।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular