बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी तैयारियों में जुट गई है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार नगर निगम चुनाव के लिए बीकानेर शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक 1 अगस्त को सुबह 10.30 बजे जिला कांग्रेस कमेटी बीकानेर शहर, न्यू लाइन, करणी माता मंदिर के पास, सुराणों का मोहल्ला, गंगाशहर, कार्यालय में रखी गई है। पूर्व संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया कि जिलाध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में जिला प्रभारी एवं अनूपगढ़ विधायक शिमला नायक भी मौजूद रहेंगी। वे प्रदेश कांग्रेस के आवश्यक दिशा निर्देशों से अवगत करवाएंगी।
इस बैठक में सांसद प्रत्याशी, विधायक प्रत्याशी, निगम की नेता प्रतिपक्ष, पूर्व महापौर, उपमहापौर ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष एवं इनकी कार्यकारिणी के सदस्य, पार्षद/पार्षद प्रत्याशी, AICC, PCC के जिले में रहने वाले सदस्य/पदाधिकारी व वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता तथा जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी, अग्रिम संगठनों/प्रकोष्ठों के अध्यक्ष और कांग्रेस कार्यकर्ता भागीदारी निभाएंगे।
वहीं, नगर निकाय व पंचायतीराज चुनावों की तैयारियों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी बीकानेर (देहात) की महत्वपूर्ण बैठक 31 जुलाई को सुबह 11 बजे जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कमेटी (देहात) कार्यालय, सूरज टॉकीज़ के पास, रानी बाजार, बीकानेर में आयोजित की जाएगी। बैठक में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार नगर निकाय व पंचायतीराज चुनावों की रणनीति, संगठनात्मक तैयारियों, संभावित चुनावी कार्यक्रम तथा प्रचार-प्रसार की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। जिला कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष व विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल होंगे।













