





अजमेर Abhayindia.com अजमेर जिले में फलदार पौधों के बगीचे स्थापित करने के लिए उद्यान विभाग द्वारा राजकीय दर पर पौधे राजहंस नर्सरी से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उद्यान विभाग की उप निदेशक आरती यादव ने बताया कि मिशन फॉर इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट ऑफ हॉर्टिकल्चर उप योजना राष्ट्रीय बागवानी मिशन अन्तर्गत वर्ष 2026-27 के लिए विभाग को दिशा-निर्देश प्राप्त हुए हैं।
उद्यान विभाग की राजहंस नर्सरी देवनगर रोड़, बांसेली, पुष्कर पर विभिन्न फलदार एवं छायादार पौधे उपलब्ध हैं। इनको सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम दर पर खरीदा जा सकता है। इनमें देशी गुलाब 20 रूपये, नींबू बारहमासी 25 रूपये, सीताफल गोल्डन एनएमके 60 रूपये, सीताफल बीजू 25 रूपये, करोंदा 15 रूपये, अनार सिंदूरी 40 रूपये, बीलपत्र 25 रूपये, देशी आम 25 रूपये, जामून 25 रूपये, सहजन 25 रूपये, लसोड़ा 15 रूपये, कटहल 25 रूपये एवं नीम 10 रूपये के पौधे राजकीय दर पर उपलब्ध हैं।






