Hometrendingमिलावट पर प्रहार : 90 किलो काजू टुकड़ी को किया सीज, तेल...

मिलावट पर प्रहार : 90 किलो काजू टुकड़ी को किया सीज, तेल का टीपीसी पाया गया निर्धारित सीमा से अधिक

AdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com प्रदेश में संचालित शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर द्वितीय की फूड सेफ्टी टीम ने मैसर्स चोखी ढाणी पर 181 पोर्टल पर शिकायत दर्ज होने पर शुक्रवार कार्यवाही की गई एवं निरीक्षण करने पर अनेक अनियमितताएं पाई गई।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्त डॉ. टी शुभमंगला के बताया कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर द्वितीय की फूड सेफ्टी टीम ने मैसर्स चोखी ढाणी पर निरीक्षण के दौरान टीम को मौके पर किचन में जिस खाद्य तेल में आलू फ्राई किए जा रहे थे उसका टी पी सी (टोटल पोलर कम्पाउंड) निर्धारित अधिकतम सीमा 25 प्रतिशत के स्थान पर 31 प्रतिशत पाया गया जो कि  स्वास्थ्य के लिए अनसेफ श्रेणी में आता है। उन्होंने बताया कि यूज्ड रिफाइंड सोयाबीन तेल  का नमूना लिया गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर द्वीतीय डाक्टर मनीष मित्तल ने बताया कि टीम द्वारा चोखी ढाणी का निरीक्षण करने पर अनेक अनियमितताएं पाई गई। उन्होंने बताया कि सब्जी तैयार करने में उपयोग किए जा रहे काजू टुकड़ी की क्वालिटी भी घटिया पाई गई, जिसकी पैकिंग पर मैन्युफैक्चरिंग एवं एक्सपायरी दिनांक अंकित नहीं थी। जिसका नमूना लेकर शेष 9 डिब्बे लगभग 90 किलो काजू टुकड़ी को जांच रिपोर्ट प्राप्त होने तक सीज किया गया। साथ ही मौके से उपयोग में लिए जा रहे मावा का भी एक नमूना लिया गया।

उन्होंने बताया कि सभी नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है तथा लेबल पर भ्रामक प्रचार संबंधी उल्लंघनों के संबंध में अधिनियम के प्रावधानों के तहत आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुशील चोटवानी, विनोद थारवान एवं राजेश नागर शामिल रहे।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular