Hometrendingअनुदान दिलाने के नाम पर हो रही साइबर ठगी, किसानों के लिए...

अनुदान दिलाने के नाम पर हो रही साइबर ठगी, किसानों के लिए अलर्ट जारी

AdAdAdAdAdAd

चित्तौड़गढ़ Abhayindia.com कार्यालय उप निदेशक उद्यान, चित्तौड़गढ़ द्वारा जिले के समस्त किसानों से अपील की गई है कि पॉलीहाउस, शेडनेट हाउस एवं अन्य उद्यानिकी योजनाओं में अनुदान दिलाने के नाम पर होने वाली साइबर ठगी एवं धोखाधड़ी से सावधान रहें। हाल ही में विभिन्न राज्यों में ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें साइबर ठग किसानों से अनुदान दिलाने का झांसा देकर ऑनलाइन अथवा अग्रिम राशि लेकर धोखाधड़ी कर रहे हैं। विभाग द्वारा पूर्व में भी समय-समय पर विभिन्न माध्यमों से किसानों को इस प्रकार की जालसाजी से सतर्क रहने के लिए जागरूक किया जाता रहा है।

उद्यान विभाग ने स्पष्ट किया है कि राजस्थान सरकार की किसी भी उद्यानिकी योजना के अंतर्गत अनुदान प्राप्त करने के लिए विभाग का कोई भी अधिकारी, कर्मचारी अथवा अधिकृत संस्था किसानों से व्यक्तिगत रूप से नकद या ऑनलाइन भुगतान की मांग नहीं करती है। सभी योजनाओं का लाभ निर्धारित प्रक्रिया एवं अधिकृत माध्यमों से ही प्रदान किया जाता है।

किसानों से निम्न सावधानियां बरतने
की अपील की गई है...

किसी भी अज्ञात व्यक्ति, एजेंट या संस्था के बहकावे में आकर अग्रिम राशि का भुगतान न करें।

किसी भी अनजान व्यक्ति के बैंक खाते में धनराशि जमा न करें।

योजना से संबंधित आवेदन केवल विभाग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया एवं अधिकृत पोर्टल के माध्यम से ही करें।

किसी भी योजना की जानकारी के लिए अपने निकटतम उद्यान विभाग कार्यालय अथवा उप निदेशक उद्यान, चित्तौड़गढ़ कार्यालय से संपर्क करें।

यदि कोई व्यक्ति अनुदान दिलाने के नाम पर धनराशि की मांग करता है, तो इसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस एवं उद्यान विभाग को दें।

उद्यान विभाग किसानों के हितों की सुरक्षा एवं योजनाओं का पारदर्शी लाभ सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। विभाग ने सभी किसान भाई-बहनों से सतर्क रहने तथा किसी भी प्रकार की साइबर ठगी या धोखाधड़ी से स्वयं एवं अन्य किसानों को सुरक्षित रखने की अपील की है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular