Hometrendingबीकानेर में ऑपरेशन नीलकंठ : नाल थाना पुलिस की लगातार दूसरी कार्रवाई,...

बीकानेर में ऑपरेशन नीलकंठ : नाल थाना पुलिस की लगातार दूसरी कार्रवाई, अफीम के साथ आरोपी को दबोचा

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में नशे पर प्रहार के लिए पुलिस की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश और पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में ऑपरेशन नीलकंठ के तहत नाल थाना पुलिस लगातार दूसरी बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती सिंह राठौड़ व सीओ हिमांशु शर्मा के सुपरविजन में नाल थानाधिकारी विकास विश्‍नोई के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने भानीपुरा रोड, जयमलसर से 30 ग्राम अफीम के साथ आरोपी गोविंद निवासी खारा, फलोदी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पुलिस गहनता से पूछताछ कर नशे के नेटवर्क की पड़ताल में जुट गई है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular