Hometrendingबीकानेर में चार फरार आरोपियों पर पांच-पांच हजार रुपए का इनाम घोषित

बीकानेर में चार फरार आरोपियों पर पांच-पांच हजार रुपए का इनाम घोषित

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने लंबे समय से वांछित, फरार चल रहे खाजूवाला, बीछवाल व पूगल पुलिस थाना क्षेत्र के चार आरोपियों के विरूद्ध पांच-पांच हजार रुपए के नगद इनाम की घोषणा की है। इस आशय के जारी आदेश के अनुसार, उक्‍त वांछित अपराधियों को जो कोई व्यक्ति बन्दी बनाने या बन्दी करवाने या उनके द्वारा बंदीकरण के विरोध किये जाने पर विधिसंगत आवश्यक शक्ति प्रयोग कर बंदी बनायेगा या बंदी कराने के लिए सही सूचना देगा या बंदी करेगा या करायेगा उसको नकद रूपये इनाम प्रदान किया जाएगा।

इन चार आरोपियों पर 
घोषित किया इनाम...
  • मखन सिंह पुत्र हरजिन्द्र सिंह रायसिख निवासी सोहनगढ़ रतेवाला पुलिस थाना गुरू हरसहाय जिला फिरोजपुर पंजाब
  • जोरा सिंह पुत्र सुखदेव सिंह रायसिक्‍ख, उम्र 20 साल, पेशा बेर‍डिग निवासी ठुठगढ पुलिस थाना धर्मकोट जिला मोगा पंजाब
  • जसवीर उर्फ मोमी उर्फ बॉस पुत्र सतनाम सिंह जाति रायसिक्ख निवासी बडी मैया (गुरूद्वारा के पास) होशियारपुर, पंजाब
  • थानसिंह उर्फ खानूसिंह पुत्र डूंगर सिंह राजपूत (सांखला) निवासी बीठनोक पुलिस थाना कोलायत जिला बीकानेर
AdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular