Hometrendingउपनिवेशन विभाग का पटवारी 50 हजार रुपए की रिश्‍वत लेते रंगे हाथों...

उपनिवेशन विभाग का पटवारी 50 हजार रुपए की रिश्‍वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

AdAdAdAdAdAd

जैसलमेर Abhayindia.com भ्रष्टाचार निरोधक ब्‍यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नाचना उपनिवेशन विभाग के पटवारी लखबीर यादव को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एक परिवादी ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी कि पटवारी उसका सरकारी काम जानबूझकर अटका रहा है और काम के निपटारे के बदले भारी रिश्वत मांग रहा है। शिकायत मिलने पर एसीबी के अधिकारियों ने मामले की गोपनीय जांच करवाई। सत्यापन के दौरान जब रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हो गई, तो टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए एक सुनियोजित कार्रवाई की।

एसीबी के अनुसार, तय योजना के अनुसार, परिवादी रिश्वत की राशि लेकर पटवारी के पास पहुंचा। जैसे ही आरोपी लखबीर यादव ने परिवादी से 50 हजार रुपए की नकदी अपने हाथ में ली, पहले से घात लगाकर बैठी एसीबी की टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से रिश्वत की पूरी राशि बरामद कर ली गई है। गिरफ्तारी के तुरंत बाद एसीबी की टीम आरोपी पटवारी को लेकर उसके सरकारी आवास पहुंची। वहां टीम द्वारा अलमारियों, बैंक खातों, जमीन-जायदाद के कागजातों और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की सघन तलाशी ली जा रही है।

AdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular