









बीकानेर Abhayindia.com हैदराबाद के गाचीबोवली स्टेडियम में 23 से 28 जून आयोजित 48वीं पुरुष एवं महिला जूनियर, 27वीं लड़के एवं लड़कियों की सब जूनियर राष्ट्रीय इक्विप्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में राजस्थान टीम ने शानदार प्रदर्शन किया।
राजस्थान टीम की ममता ने 57 किलो बॉडी वेट कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता। उसके कोच अविनाश व्यास थे। वहीं, प्रिंस जिम के श्रीकांत बिस्सा ने 120 किलो बॉडी वेट कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता। टीम कोच हंस राज किराडू थे। दोनों खिलाड़ियों, कोच अविनाश व्यास और हंस राज किराडू के प्रदर्शन पर खेल प्रेमियों ने प्रसन्नता जताई है।















