Hometrendingश्‍मशान भूमि पर अतिक्रमण के मामले को लेकर क्षत्रिय सभा ने किया...

श्‍मशान भूमि पर अतिक्रमण के मामले को लेकर क्षत्रिय सभा ने किया प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com नोखा के मुकाम में क्षत्रिय समाज की श्‍मशान भूमि पर हुए अतिक्रमण को हटाने एवं एमएलए लेड में स्वीकृत चारदीवारी को बनवाने की मांग को लेकर क्षत्रिय सभा बीकानेर की ओर से जिला कलक्टर एवं सीईओ जिला परिषद को ज्ञापन दिए गए। जिला कलेक्टर की अनुपस्थिति में एडीएम प्रशासन उम्मेद सिंह रतनू को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि मुकाम तालवा में क्षत्रिय समाज की श्‍मशान भूमि पर अन्य समाज द्वारा अतिक्रमण किया जाकर आठ बीघा जमीन कब्जा ली गई है और एमएलए लेड के तहत जारी चार दीवारी की स्वीकृति को भी रोक दिया गया है जिससे समाज में आक्रोश है।

ज्ञापन में मांग की गई है कि शेष रही करीब डेढ़ बीघा भूमि को अतिक्रमण से बचाया जाए और श्‍मशान भूमि की चारदीवारी का निर्माण तुरंत किया जाए। क्षत्रिय सभा के अध्यक्ष कर्णप्रताप सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में क्षेत्रीय सभा नोखा के अध्यक्ष भीख सिंह गुंदूसर, कर्नल मोहन सिंह धुपालिया, सवाई सिंह चरकडा, मोहन सिंह नाल, यशवर्धन सिंह, होलसेल भंडार अध्यक्ष नगेंद्र पाल सिंह शेखावत, भूपेंद्र सिंह कक्कू, अक्षय सिंह सिंझगुरु, औंकार सिंह मोरखाना, मेजर गजेंद्र सिंह रायसर, भगवान सिंह शेखावत, मनोहर सिंह लूणा सहित सैकड़ों लोग इस दौरान जिला कलेक्ट्रेट में उपस्थित रहे। एडीएम प्रशासन ने मामले की जांच कर सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया वहीं, सीईओ जिला परिषद शैलजा पांडे ने नोखा बीडीओ को चारदीवारी निर्माण शीघ्र करवाने के निर्देश दिए।

इससे पूर्व क्षत्रिय सभा बीदासर हाउस में आयोजित बैठक में क्षत्रीय समाज के प्रबुद्ध लोगों ने इस प्रकार के कार्यों की भर्त्सना करते हुए इसे समझ में विरोधाभास पैदा करने वाला कदम बताया। क्षत्रिय सभा के अध्यक्ष कर्ण प्रताप सिंह सिसोदिया ने कहा कि समाज की विरासत पर होने वाले अतिक्रमण सहन नहीं किए जाएंगे। सरपंच सवाई सिंह चरकडा ने कहा कि आठ सौ वर्ष पुरानी विरासत को कब्जाना अपने अपने आपमें अशोभनीय हरकत है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular