Saturday, May 16, 2026
Hometrendingमहाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन कक्षाओं के आयोजन का...

महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन कक्षाओं के आयोजन का निर्णय

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण उत्पन्न अनिश्चितता के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का अनुसरण करते हुए महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के कुलगुरु आचार्य मनोज दीक्षित ने निर्णय लेते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित कराने के निर्देश प्रदान किये है। विश्वविद्यालय में सेमेस्टर प्रणाली संचालित होने के कारण ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि में भी कक्षाएं संचालित की जा रही हैं, जिससे विद्यार्थियों की निर्धारित कालांश की पूर्ति होने पर परीक्षाएं आयोजित करवाई जा सके।

मीडिया प्रभारी उमेश शर्मा ने बताया कि कुलगुरु के इस निर्णय से विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय लाने एवं वापस घर छोड़ने के लिए उपयोग में आ रहे विश्वविद्यालय वाहन एवं विद्यार्थियों के स्वयं के वाहनों में ईधन की बचत की जा सकेगी। साथ ही कुलगुरु ने विश्वविद्यालय के समस्त शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों से विश्वविद्यालय आने-जाने के लिए विश्वविद्यालय बसों एवं सामूहिक रूप से वाहनों का उपयोग करने की अपील की है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि विश्वविद्यालय कार्यालय कार्यो को भी राजकाज पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन सम्पादित करने के निर्देश प्रदान किए हैं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!