








नई दिल्ली Abhayindia.com देश में पेट्रोल और डीजल के दामों में एक बार फिर से बढ़ोतरी हो गई है। सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है।
आपको बता दें कि हाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से कच्चे तेल की खपत कम करने की अपील की थी। नई कीमतों के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.77 से बढ़कर 97.77 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीजल 87.67 से बढ़कर 90.67 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। बता दें कि अलग-अलग राज्यों में स्थानीय टैक्स और वैट के कारण कीमतों में वृद्धि का असर अलग-अलग देखने को मिला। जयपुर में पेट्रोल 3.16 रुपये महंगा हुआ है। यहां अब पेट्रोल की कीमत 108.19 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं, डीजल में 2.94 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। डीजल की कीमत 90.49 से बढ़कर 93.43 रुपये हो गई है।
इसी तरह कोलकाता में पेट्रोल 3.29 रुपये महंगा होकर 108.74 रुपये प्रति लीटर हो गया, जबकि मुंबई में इसकी कीमत 106.68 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई। चेन्नई में पेट्रोल 2.83 रुपये बढ़कर 103.67 रुपये प्रति लीटर हो गया है।वहीं, डीजल की बात करें तो कोलकाता में इसकी कीमत 95.13 रुपये प्रति लीटर, मुंबई में 93.14 रुपये और चेन्नई में 95.25 रुपये प्रति लीटर हो गई है।


