Wednesday, May 13, 2026
Hometrendingराजस्‍थान में राजनीतिक नियुक्तियों की तैयारी है....अनुभवियों को मिलेगा अवसर

राजस्‍थान में राजनीतिक नियुक्तियों की तैयारी है….अनुभवियों को मिलेगा अवसर

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान भजनलाल सरकार में राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर खबरों का बाजार गर्म हो गया है। खबरों की मानें तो जल्‍द ही राज्य स्तरीय बोर्ड, आयोग, प्राधिकरण, निगम, अकादमियों और विभिन्न विभागों में बड़े स्तर पर नियुक्तियों का पिटारा खुल सकता है।

आपको बता दें कि आमतौर पर सरकार के कार्यकाल का आधा समय बीतने के बाद ही संगठन और सत्ता के बीच संतुलन साधने के लिए ऐसी नियुक्तियां की जाती है। बताया जा रहा है कि इसके लिए सरकार ने संभावित नामों की सूची भी तैयार कर ली है। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की अंतिम सहमति के बाद सूची कभी भी जारी हो सकती है। बताया जा रहा है कि सियासी नियुक्तियों में अनुभव को खास तरजीह दी जा सकती है। इसके अलावा जातीय और क्षेत्रीय संतुलन को भी आधार बनाया जा रहा है।

आपको बता दें कि प्रदेश में महिला आयोग, पर्यटन विकास निगम, ओबीसी आयोग, राजस्थान स्टेट कृषि विपणन बोर्ड, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान बुनकर संघ, राजस्थान खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, पशुधन विकास बोर्ड, राज्य खेल परिषद, कर बोर्ड, युवा बोर्ड, आवासन मंडल, जन अभाव अभियोग निराकरण समिति, बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति, अल्पसंख्यक आयोग, बाल अधिकार संरक्षण आयोग, समाज कल्याण बोर्ड, वक्फ बोर्ड, बीज निगम, हज कमेटी, डांग विकास बोर्ड, मगरा विकास बोर्ड सहित कई अकादमियों नियुक्तियां अटकी हुई है।
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!