Wednesday, May 13, 2026
Hometrendingबीकानेर में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए बीकेईएसएल ने 37 टीमें लगाई,...

बीकानेर में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए बीकेईएसएल ने 37 टीमें लगाई, कहा- प्रशासन के आदेश पर हो रही बिजली बंद

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर शहर के उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के बीकेईएसएल ने 37 टीमें लगा रखी है जिससे उपभोक्ताओं की शिकायतों का समाधान जल्द किया जा सके। बीकेईएसएल के प्रवक्ता ने बताया कि शहर में भीषण गर्मी को देखते हुए विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल करने के लिए 37 एफआरटी टीम गठित की है जिससे उपभोक्ताओं की शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया जा सके। उपभोक्ता कंपनी की हेल्प लाइन नंबर पर अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।

रविवार को नीट की परीक्षा को देखते हुए बीकेईएसएल ने परीक्षा केंद्रों पर पूरे समय बिजली सप्लाई होती रहे, इसके पूरे इंतज़ाम किए जिससे किसी भी सेंटर से बिजली बंद होने की शिकायत नहीं मिली और परीक्षा सहज रूप से संपन्न हो गई।

पानी सप्लाई के दौरान जिला प्रशासन
के आदेश पर हो रही बिजली बन्द 

बीकानेर शहर में पानी की सप्लाई के दौरान बिजली कटौती जिला प्रशासन के आदेश पर की जा रही है। जिला प्रशासन ने पानी सप्लाई के दौरान बिजली बंद करवाने के लिए जलदाय विभाग के सहायक अभियंताओं को अधिकृत किया है। पिछले दिनों जिला प्रशासन ने बिजली कम्पनी बीकेईएसएल को पत्र लिखकर जल आपूर्ति के दौरान 30 से 45 मिनट बिजली सप्लाई बंद करने को कहा था।

जलदाय विभाग के सहायक अभियन्ता अपने-अपने क्षेत्र में जल आपूर्ति के समय बिजली बंद करने के बारे में बिजली कम्पनी को जानकारी देते हैं, इसके बाद बीकेईएसएल के अधिकारी बिजली बंद कर देते हैं। जिला प्रशासन का मानना है कि बिजली बंद होने से लोग अवैध रूप बूस्टर का उपयोग नहीं कर पाएंगे और सभी उपभोक्ताओं को पूरा पानी मिल सकेगा। उल्लेखनीय है कि नहर बंदी के दौरान जल वितरण के समय कुछ लोग अवैध रूप से बूस्टर का उपयोग करते हैं जिससे आसपास लोगों को पानी नहीं मिल पाता है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!