Friday, April 24, 2026
Hometrendingआरएसवीएन ने कहा- हैप्पी बर्थडे टू बीकानेर, नन्हे कलाकारों ने बनाए ऐतिहासिक...

आरएसवीएन ने कहा- हैप्पी बर्थडे टू बीकानेर, नन्हे कलाकारों ने बनाए ऐतिहासिक स्थल के मॉडल

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com आरएसवी हायर सेकेंडरी विद्यालय ने बीकानेर का 539वाँ स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्रों ने बीकानेर के प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थलों के आकर्षक मॉडल बना उनके बारे में जानकारी दी। विद्यार्थियों ने जूनागढ़, कोटगेट, लक्ष्मीनिवास पैलेस, हवेली मॉडल और साथ-साथ देशनोक मंदिर और कपिल मुनि मंदिर के मॉडल बना उनके बारे में रोचक जानकारी दी। अपने शहर के बारे विद्यार्थियों के लिए उत्सुकता और खुशी के साथ सुना। कार्यक्रम में शहर बीकाणो म्हारो देख आदि गानों पर मंच पर नृत्य की छटा बिखेरी। कविता, गीत के साथ-साथ पतंग उड़ाने की परंपरा एवं अक्षय तृतीया के महत्व को बताया।

विद्यालय के सीईओ आदित्य स्वामी ने बीकानेर स्थापना दिवस पर सभी छात्र छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि हमारा बीकानेर का इतिहास अनूठा है और यह स्नेहिल शहर है जो उत्सव और परंपराओं से समृद्ध है। ऋतु शर्मा, संयोगिता शर्मा, सोनल सक्सेना, पूजा मूंदड़ा एवं लाड कंवर के नेतृत्व में हैप्पी बर्थडे तो यू बीकानेर कार्यक्रम सफलता से सम्पन्न हुआ।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!