Friday, April 24, 2026
Hometrendingयुवा उद्यमियों के लिये सुनहरा अवसर, सभी संभागीय स्तरों पर मिलेगी प्लग...

युवा उद्यमियों के लिये सुनहरा अवसर, सभी संभागीय स्तरों पर मिलेगी प्लग एंड प्ले सुविधा

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में औद्योगिक विकास को गति देने और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए रीको ने ‘प्लग एंड प्ले’ सुविधा देने की तैयारी कर ली है। राज्य सरकार की बजट घोषणा के अनुरूप, रीको द्वारा बजट घोषणा की क्रियान्विति के लिए संभागीय स्तरों एवं किशनगढ़ में प्लग एण्ड प्ले सुविधा विकसित करने के लिए भूखण्डों का चयन कर लिया है। यह अत्याधुनिक ‘प्लग एंड प्ले’ सुविधा रीको के औद्योगिक क्षेत्रों में विकसित की जाएगी, जिससे सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमियों को बहुत कम समय और कम लागत में अपना उद्योग प्रारंभ करने का सुनहरा अवसर मिलेगा।

राज्य के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों यथा जयपुर में सीतापुरा फेज-तृतीय, बीकानेर में करणी औद्योगिक क्षेत्र, बोरानाडा (जोधपुर) में एग्रो फूड पार्क, भरतपुर में ब्रज औद्योगिक क्षेत्र, किशनगढ़ में खोड़ा, उदयपुर में आईआईडी सेन्टर कलड़वास, कोटा में एग्रो फूड पार्क-रानपुर और अजमेर में आईटी पार्क-माकडवाली औद्योगिक क्षेत्र में इन आधुनिक सुविधाओं का विकास किया जाएगा।

उक्त भूखडों का आवंटन ऑनलाईन ई-ऑक्शन के माध्यम से रेन्टल बेसिस पर 15 वर्षों के लिए किया जायेगा। तत्पश्चात् 10 वर्षों का विस्तार दिया जा सकेगा। उपरोक्त भूखंड के आवंटन हेतु किराये के लिए बोली शुरू करने की आधार दर संबंधित औद्योगिक क्षेत्र की प्रचलित दर (Prevailing Rate) की 5% प्रतिवर्ष प्रतिवर्गमीटर होगी। किराये में वार्षिक वृद्धि प्रारंभिक किराये पर 5%  प्रतिवर्ष होगी।

रीको द्वारा प्लग एण्ड प्ले मॉडल पर औद्योगिक क्षेत्र सीतापुरा (जयपुर) में फ्लेटेड फैक्टरी कॉम्प्लेक्स (प्लग एण्ड प्ले) में रेडी टू मूव इन मॉड्यूल्स को आवंटन हेतु खोला जाकर 14 मॉड्यल्स का लाईसेंस बेसिस पर आवंटन किया जा चुका है। औद्योगिक क्षेत्र बोरावास कलावा (बालोतरा) में प्लग एण्ड प्ले फैक्टरी के दो शेड निर्माण हेतु दिनांक 09.10.2025 को राशि 7.10 करोड़ रुपये के कार्यादेश जारी किये जा चुके हैं और निर्माण कार्य प्रारम्भ किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त इसी औद्योगिक क्षेत्र में 6 अतिरिक्त प्लग एण्ड प्ले फैक्ट्री शेड के निर्माण की वित्तीय स्वीकृति जारी कर कार्यादेश भी जारी किए जा चुके हैं। रीको की यह पहल न केवल उद्योग स्थापना की प्रक्रिया को सरल बनाएगी, बल्कि राज्य में निवेश आकर्षित करने और बड़े पैमाने पर रोजगार के नए अवसर सृजित करने में भी अहम भूमिका निभाएगी।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!