






बीकानेर Abhayindia.com राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय के बीकानेर इंजीनियरिंग कॉलेज में पुलिस के सौजन्य से एवं कॉलेज प्रशासन के सहयोग से जिले में नशे पर अंकुश लगाने एवं युवाओं को नशे से बचाव के लिए पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में चलाये जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के अन्तर्गत “जागरूकता कार्यक्रम” का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने छात्र-छात्राओं की ओर से किए गए प्रश्नों का जवाब दिया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण परस्पर संवादात्मक (Interactive) आयोजन रहा जिसमें वक्ताओं एवं श्रोताओं का आपसी संवाद बेहद गुणात्मक रहा। परस्पर संवादात्मक में श्रोतागणों द्वारा नशे के सम्बन्ध में अपने प्रश्न एवं जिज्ञासाएं वक्ताओं के समक्ष रखे गये, वक्ताओं द्वारा शंकाओं एवं प्रश्नों का निराकरण किया गया।
कार्यक्रम में प्रस्तुतीकरण के माध्यम से सरल तरीके से नशे के दुष्प्रभावों एवं कानूनी प्रावधानों के बारे में छात्र/छात्राओं को बताया गया। इसके अलावा जिला पुलिस अधीक्षक, बीकानेर द्वारा छात्र/छात्राओं को उनकी छात्र जीवन की दिनचर्या किस प्रकार की होनी चाहिए, जिससे छात्र / छात्राएं ऐसी बुरी आदतों से बच सके इसके सम्बन्ध में जानकारी साझा की गई।
कार्यक्रम में कुलगुरू प्रो. अखिल रंजन गर्ग, अनुज डाल वृत्ताधिकारी शहर, विजेन्द्र शीला, थानाधिकारी एम.पी. नगर, डॉ. सिद्धार्थ असवाल, वरिष्ठ मनोरोग चिकित्सक, रचना भाटिया, रजिस्ट्रार बीटीयू, डॉ परबत सिंह प्रिंसिपल यूसीईटी एवं डॉ अमित सोनी, रजिस्ट्रार ईसीबी सहित छात्र / छात्राएं एवं कॉलेज व्याख्याता व अन्य पदाधिकारी सम्मिलित हुए।


