Friday, April 24, 2026
HometrendingRajasthan Weather : बढ़ने लगा गर्मी का अहसास, बीकानेर-जोधपुर में 17 व...

Rajasthan Weather : बढ़ने लगा गर्मी का अहसास, बीकानेर-जोधपुर में 17 व 18 को हीटवेव का अलर्ट

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान में गर्मी का अहसास लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले चार-पांच दिनों में भी गर्मी से राहत की उम्‍मीद नहीं है। विभाग के अनुसार, दक्षिण-पूर्वी पाकिस्तान और उससे सटे राजस्थान क्षेत्र में बना ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण अभी भी सक्रिय है। इसके असर से तापमान में भी तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ाेतरी दर्ज होने की संभावना है।

विभाग के अनुसार, 17 और 18 अप्रैल को पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में गर्मी के तेवर तीखे रहेंगे। इस दौरान हीटवेव की स्थिति बन सकती है। यहां तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है जो कि यह सामान्य से तीन-चार डिग्री सेल्सियस अधिक होगा। विभाग ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। इसके अलावा पर्याप्त पानी पीने और सावधानी बरतने की सलाह दी है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!