Saturday, May 2, 2026
Hometrendingबीकानेर में कलेक्‍ट्रेट के समक्ष एक व्‍यक्ति ने किया आत्‍मदाह का प्रयास,...

बीकानेर में कलेक्‍ट्रेट के समक्ष एक व्‍यक्ति ने किया आत्‍मदाह का प्रयास, अस्‍पताल में भर्ती

AdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com जिला कलक्‍ट्रेट के समक्ष आज एक व्यक्ति ने आत्मदाह का प्रयास कर सनसनी फैला दी। आग की लपटों में घिरे व्यक्ति को मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत बचाकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंंचायाा।

घटनाक्रम के अनुसार, खाजूवाला क्षेत्र के 4 बीजीएम भागू गांव निवासी रामलाल पुत्र चेतनराम शुक्रवार को एडीएम सिटी कार्यालय के पास पहुंचा। बताया जा रहा है कि उसने वहां ज्वलनशील पदार्थ अपने ऊपर डाल लिया और एसपी कार्यालय की ओर भागते हुए खुद को आग के हवाले कर दिया। घटना से आसपास मौजूद लोगों और पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई।मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाई और गंभीर रूप से झुलसे रामलाल को तुरंत उपचार के लिए ट्रोमा सेंटर भेजा।

पुलिस के अनुसार, घायल व्यक्ति की हालत को देखते हुए उसका इलाज जारी है। फिलहाल उसने यह कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!