






बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में साइबर थाना पुलिस ने अहम कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी करने के लिए बैंक खाते उपलब्ध करवाने वाले आरोपी के खिलाफ 390 पृष्ठ की चार्जशीट न्यायालय में पेश कर दी है। चार्जशीट में 37 तकनीकी व दस्तावेजी साक्ष्यों का संकलन किया गया है। आरोपी सूर्य प्रकाश सोनी उर्फ सूरज प्रकाश पिछले तीन माह से न्यायिक हिरासत में रहा। हाईकोर्ट से भी उसकी जमाानत नहीं हो पाई।
कार्यवाही विवरण
बढ़ते हुए साइबर अपराध की गंभीरता को देखते हुए एसपी कावेन्द्र सिंह सागर के मार्गदर्शन में एएसपी सिटी चक्रवर्ती सिंह राठौड के निर्देशन में व थानाधिकारी साइबर शालिनी बजाज के निकट सुपरविजन में कार्यवाही करते हुए रमेश कुमार पुलिस निरीक्षक द्वारा प्रकरण संख्या 09 दिनांक 12.12.2025 धारा 317 (2), 317(4), 318(2), 318(4),61(2)(ए) बीएनएस व 66 IT ACT साइबर पुलिस थाना जिला बीकानेर में दर्ज कर अनुसंधान किया गया।
उक्त प्रकरण में तकनीकी व दस्तावेजी साक्ष्यों का संकलन कर आरोपी सूर्य प्रकाश सोनी उर्फ सूरज प्रकाश पुत्र भागीरथ
उम्र 24 साल निवासी मन मंदिर रोड के पास कान्ता खतूरिया कॉलोनी जेएनवीसी बीकानेर को अरेस्ट किया गया। उक्त आरोपी भोलेभाले लोगों से शेयर मार्केट का नाम लेकर बैंक खाते लेता व उन बैंक खातों को साइबर अपराध में काम में लेता था। उक्त बैंक खातों में भारत के अलग-अलग राज्यों के आम जनता के साथ फ्रॉड कर राशि डलवायी जाती थी। उक्त प्रकरण मे आरोपी सूर्य प्रकाश सोनी उर्फ सूरज प्रकाश के खिलाफ जुर्म प्रामाणित होने पर उक्त आरोपी के खिलाफ 390 पृष्ठ की चार्जशीट न्यायालय में पेश की गई। चार्जशीट में कुल 37 ज्यूडिशियल दस्तावेज व 18 गवाह है।
एसपी की अपील
पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर ने आम जन से अपील है कि किसी भी प्रकार के लालच / धोखे में आकर अपनी निजी जानकारी व बैंक संबंधित जानकारी किसी के साथ शेयर नहीं करें। अपने बैंक खाते किराये पर नहीं दें व ना ही बेचेंं। यदि किसी के साथ साइबर अपराध होता है। आप स्वयं अपनी शिकायत बीकानेर साइबर पुलिस द्वारा जारी साइबर पुलिस डिजिटल सेवा कार्ड के माध्यम से क्यूआर कोड स्कैन कर अपनी शिकायत दर्ज कर सकते है। या साईबर हेल्पलाईन नम्बर 1930 व 7877045498 पर शिकायत दर्ज करवाएं।


