Friday, April 24, 2026
Hometrendingराजस्‍थान में सताने लगी गर्मी, पारा और चढ़ेगा, कुछ जिलों में हीट...

राजस्‍थान में सताने लगी गर्मी, पारा और चढ़ेगा, कुछ जिलों में हीट वेव का अलर्ट

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान में अब गर्मी का अहसास गहराने लगा है। प्रदेश के आधा दर्जन से ज्‍यादों शहरों का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, कुछ इलाकों में हीटवेव चलने की भी संभावना है। अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम साफ रहने का अनुमान है।

विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी हो सकती है। इस दौरान प्रदेश में आसमान साफ रहेगा और तेज धूप के साथ पश्चिमी जिलों में दिन के समय हल्की गर्म हवाएं चलने की संभावना है। इसके अलावा अरब सागर में बने एंटी साइक्लोन के प्रभाव से अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 8 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर रह सकता है। 8 से 10 मार्च के बीच प्रदेश के कुछ इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की प्रबल संभावना है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!