Saturday, April 25, 2026
Hometrendingशिक्षा विभाग में लेटलतीफी : 15 तक‍ डीपीसी व पदस्‍थापन नहीं होने...

शिक्षा विभाग में लेटलतीफी : 15 तक‍ डीपीसी व पदस्‍थापन नहीं होने पर 17 मार्च से निदेशालय के समक्ष धरने का नोटिस

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com मंत्रालयिक संवर्ग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की 2024-25 तक की रिव्यु, बकाया डीपीसी 2025-26 तक की नियमित डीपीसी 15.03.2026 तक आयोजित कर काउंसलिंग के माध्यम से पदस्थापन के आदेश जारी नहीं होने पर प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य ने 17 मार्च (मंगलवार) को शिक्षा निदेशालय बीकानेर के समक्ष एक दिवसीय धरने का नोटिस दिया है।

शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान-बीकानेर के प्रदेशाध्यक्ष कमलनारायण आचार्य एवं प्रदेश परामर्शक विष्णुदत पुरोहित ने शिक्षा निदेशक के मुख्यालय पर नहीं होने के कारण अतिरिक्त शिक्षा निदेशक शैलेन्द्र देवड़ा को सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर वार्ता की।

आचार्य ने बताया कि धरने के नोटिस में सात बिन्दुओं का वर्णन करते हुए स्पष्ट रूप से लिख दिया गया है कि अत्यन्त खेद के साथ लिखना पड़ रहा है कि बार-बार संघ के द्वारा ज्ञापन देने, धरने का नोटिस देने एवं वार्ता करने के बावजूद स्कूल शिक्षा विभाग में मंत्रालयिक संवर्ग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की रिव्यु, बकाया एवं नियमित डीपीसी में विलम्ब किया जा रहा है तथा काउंसलिंग के माध्यम से पदस्थापन के निर्णय में दोहरापन अपनाया जाकर मंत्रालयिक संवर्ग को इससे वंचित रखा जा रहा है। जिससे कर्मचारियों एवं अधिकारियों को प्रतिमाह हजारों रूपये का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी संघ के द्वारा दिनांक 04.11.2024 से 27.12.2024 तक 54 दिन का धरना दिया जिसमें शिक्षा सचिव कृष्ण कुणाल एवं तत्कालीन शिक्षा निदेशक सीताराम जाट के द्वारा वार्ता में दिये गये आश्वासन पर धरना स्थगित किया गया था। परन्तु अभी तक मांगों पर पूर्ण कार्यवाही नहीं की गई है। इस‍लिए इस नोटिस के माध्यम से संघ सूचित करता है कि उक्‍त मांगें 15.03.2026 तक पूरी कर संघ को सूचित नहीं करने पर 17.03.2026 (मंगलवार) को शिक्षा निदेशालय बीकानेर के समक्ष बाध्य होकर प्रातः 11 बजे से 4 बजे तक का एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रारम्भ कर दिया जायेगा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!